खुद की ही पिस्टल से गोली लगने से पेट्रोल पंप संचालक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप


प्रखर जौनपुर। मड़ियाहूं-कठिराव मार्ग पर एक घर के सामने बुधवार की सुबह करीब गोली लगने से एक पेट्रोल पंप संचालक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गोली उसके खुद के पिस्टल से चली है। गोली कैसे चली इसकी जांच पुलिस कर रही है। वहीं परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया। बतादे कि गोसाईंपुर गांव निवासी सतीश चंद्र यादव को अभी हाल में पेट्रोल पंप एलाट हुआ था। उसे चालू कराने के लिए वह काम करवा रहे थे। किसी काम से वह सुबह करीब दस बजे घर से निकले और पांच सौ मीटर ही आगे बढ़े थे कि एक व्यक्ति के घर के सामने गोली लगने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने उसी व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया, जिसके घर के सामने सतीश की मौत हुई। परिजनों के अनुसार, किसी बात को लेकर विवाद पहले से था। एक दिन पहले वाराणसी से लौटते समय उक्त व्यक्ति से पिटाई किया था। उसके बाद उसने थाने में भी शिकायत की थी। उसी मामले में पुलिस सतीश को बुलायी थी। सतीश थाने की ओर जा रहे थे तभी रास्ते में उनका लाइसेंसी असलहा छीनकर विपक्षी ने गोली मार दी। सीओ चोब सिंह ने बताया कि गोली लगने से सतीश की मौत हुई है। गोली कैसे चली इसकी जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया जाएगा।