बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे के घर दोस्त की गोली मारकर हत्या

0
123


प्रखर लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा स्थित बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास के घर में दोस्त विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना शुक्रवार की तड़के की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से सांसद के बेटे विकास किशोर की पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। बता दे कि इस मामले में पुलिस ने बताया कि विकास किशोर के घर रात में 6 लोग रुके थे, खाना खाने के बाद किसी बात पर गोली चली। इसकी पड़ताल की जा रही है। अन्य पहलू पर भी पुलिस छानबीन कर रही है। फोरेंसिक टीम भी लगा दी गई है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस कंगाल रही है। इसके बाद खुलासा हो सकेगा। सांसद के बेटे के घर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि सांसद का बेटा विकास कल रात दिल्ली में भर्ती अपनी मां विधायक जय देवी को देखने चला गया था। विनय सांसद के बेटे के नए मकान में विकास के साथ ही रहता था। 6 लोग कल रात रूके थे। उनके खिलाफ ही तहरीर दी गई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।