विहिप की शौर्य यात्रा का दानगंज में जोरदार स्वागत

प्रखर दानगंज वाराणसी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई शौर्य जागरण यात्रा मंगलवार को आजमगढ जनपद के बाद जौनपुर के रास्ते वाराणसी जिले की सीमा दानगंज में प्रवेश की। जो जौनपुर के मोढ़ला होते हुए दानगंज के एक मैरेज हाल में पहुंची, जहां शौर्य यात्रा का जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओ दौरा किया गया। विहिप के मनोज पाण्डेय व सत्य प्रकाश चौबे के नेतृत्व में शौर्य जागरण यात्रा का वाराणसी सीमा पर जोरदार स्वागत किया गया। शौर्य यात्रा आजमगढ़ से आगे बढ़ने के बाद जौनपुर की सीमा में प्रवेश करने के बाद वाराणसी की सीमा दानगंज में प्रवेश की। जहा पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें जलपान कराया। इसके बाद यात्रा वाराणसी के लिए रवाना हो गई। वाराणसी में शौर्य यात्रा का समापन संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा जय श्री राम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मनोज पाण्डेय व सत्य प्रकाश चौबे ने कहा कि यात्रा का प्रमुख उद्देश्य हजारों वर्षों से हिंदू समाज व सनातन धर्म के विरुद्ध हो रहे षड्यंत्र एवं कुचक्रों से सावधान करना एवं जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर मनोज पाण्डेय (बाबा) जिला अर्चक प्रमुख, सत्य प्रकाश चौबे चोलापुर प्रखंड अध्यक्ष, सम्पूर्ण त्रिपाठी (बाबा), जिला सह अर्चक प्रमुख, चिराग पाण्डेय जिला सह मंत्री, राजकमल पाण्डेय कार्यक्रम संयोजक, सुजीत कुमार सिंह कार्यक्रम संयोजक, धर्मेंद्र यादव गोरक्षक, अंशु बरनवाल गोरक्षक, राजेंद्र चौबे, गौरव बरनवाल, रणवीर चौबे, सुजीत सिंह प्रधान, रवि चौबे, प्रमोद पांडे, अनिल दुबे, अरविंद सेठ, विनोद सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा, अंशु बरनवाल, कृष्णा चौबे व राजीव सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।