कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के द्वारा उत्कृष्ट कृषक उत्पादक संगठन सम्मान से नवाजे गए इंजीनियर अमित सिंह


प्रखर लखनऊ/ वाराणसी। देश के पहले कृषक उत्पादक संगठन के अध्यक्ष अमित सिंह को उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा उत्कृष्ट कृषक उत्पादक संगठन सम्मान से नवाजा गया है। बता दे कि अमित सिंह पिछले कई वर्षों से किसानों के बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। पूर्व में इन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है। उसी क्रम में उन्हें पुनः लखनऊ में आयोजित कृषि समारोह में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के द्वारा कृषक उत्पादक संगठन एवं औद्योगिक विपणन सरकारी समिति लिमिटेड टिकरी के अध्यक्ष इंजीनियर अमित सिंह को मोटे अनाज के संबंध में किए गए उत्कृष्ट कार्यो को लेकर सम्मानित किया गया। अमित सिंह का कृषक उत्पादक संगठन कृषि के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहा है, जिसमे कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन, कृषि उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराना, दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में किसानों के लिए मिल्क कलेक्शन सेंटर की स्थापना कर उनकी आय बढ़ाना व पशुपालकों को दुग्ध का उचित मूल्य प्रदान करने जैसे विभिन्न कार्य शामिल है। उनके इस कार्य से आसपास के किसानों की आय में बृहद रूप से वृद्धि हुई है। इसके अलावा मशरूम का प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं को प्रदान करके सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने का भी लगातार कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषक उत्पादक संगठन के उत्कृष्ट कार्यो की भी सराहना की।