श्री राम कथा में कथावाचक शांतनु महाराज ने राम सीता विवाह का किया जीवंत वर्णन


प्रखर जौनपुर। 25 अक्टूबर से बीआरपी इंटर कॉलेज जौनपुर के मैदान में चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिन श्री राम सीता के विवाह का कथा वाचक शांतनु महाराज के मुखारविंदू से लोगों ने सुनी। कथावाचक आचार्य शांतनु महाराज ने प्रभु राम विवाह का जीवंत वर्णन किया। हजारों की संख्या में राम भक्त कथा सुनने बीआरपी मैदान पहुंचे। इसके बाद वातावरण पूरा राममय हो गया। विश्वामित्र के साथ भगवान राम लक्ष्मण का जनकपुर मिथिला जाना और माता जानकी से भगवान की मुलाकात उनकी सखियों का प्रेम प्रसंग फिर राम के साथ सीता विवाह की झांकी ने श्रोताओं का मनमोहन लिया। विवाह के अवसर पर आतिशबाजी भी की गई। शुरुआत में कार्यक्रम के आयोजक व मुख्य यजमान समाजसेवी वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने सभी की अगवानी की और महाराज के हाथों सम्मानित कराया। कथा में मंत्री प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधि शिक्षक सामान्य जन्म शामिल रहे। तथा कथा वाचक शांतनु महाराज ने कहा कि कथा लोगों को जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान देती है। वर्तमान में कार्य से कुछ समय निकालकर कथा का आनंद जरूर लेना चाहिए। क्योंकि काम कभी निपटता नहीं, हम काम पूरा करते-करते स्वयं निपट जाते हैं। काम के बीच राम की भक्ति भी कर लेनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि साधक, साधु व सिद्ध तीन तरह के चरण है। साधक यानी सांसारिक व्यक्ति, साधु मतलब जिसे राजमहल भी झोपड़ी लगने लगे और जो दूसरों को साधने की क्षमता रखें वह सिद्ध है। चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, पूर्व सिराज मेंहदी, उच्च शिक्षा आयोग सदस्य हरीश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, सुषमा पटेल, डॉक्टर लीना तिवारी, उषा मौर्य, डॉक्टर चंद्र सुभाष सिंह, प्रमुख संदीप सिंह का शांतनु महाराज ने सम्मान के साथ स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, उच्च शिक्षा आयोग सदस्य प्रोफेसर आएन त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह, विपिन सिंह, एडवोकेट वीरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह बब्बू, सूर्यांश प्रकाश सिंह, सभाजीत द्विवेदी “प्रखर”, शिवा सिंह व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।