माता-पिता की स्मृति में 300 कंबल का वितरण

0
106

स्व. माता प्यारी देवी व स्व. जीत बहादुर की स्मृति में कंबल का वितरण

प्रखर थानागद्दी जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के थानागद्दी क्षेत्र के बांसबारी उदयचंदपुर में स्व. माता प्यारी देवी व स्व. जीत बहादुर की स्मृति में कड़ाके की ठंड में असहयों को 300 कंबल का वितरण किया गया। बता दे की सामाजिक कार्यकर्ता व शिवानी टेंट हाउस के प्रोपराइटर ने लोगों की सेवा करते हुए इस कड़ाके की ठंड में कंबल वितरण कर पुनीत कार्य किया। समाजसेवी व शिवानी टेंट हाउस के प्रोपराइटर सरोज कुमार “डब्लू” ने कहा कि अपने माता और पिता की स्मृति में कंबल वितरण कर हम उनको सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे है। सामाजिक कार्यकर्ता सरोज कुमार व उनके भाई संतोष कुमार व शिवकुमार ने कहा कि गरीबों की सेवा करना प्रभु की सेवा करने के बराबर होता है। इस कड़ाके की ठंड में असहाय लोगों को गर्म कंबल वितरित कर उनका आशीर्वाद लेना भी एक पुनीत कार्य है। कंबल वितरण कार्यक्रम में गायत्री देवी, सरोज कुमार डब्लू, माया देवी, संतोष कुमार, सुनीता देवी, शिवकुमार, मुकेश, राकेश, रवि व प्रभु सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।