बीजेपी के बूथ अध्यक्ष डॉ चंद्रभूषण यादव के पिता का निधन

प्रखर चंदवक जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बंतरी गांव निवासी पेशे से चिकित्सक व भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष डॉ चंद्रभूषण यादव के पिता सांचू यादव का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन के बाद लोग उनके आवास पर पहुंचे पिता के अंतिम दर्शन के बाद बूथ अध्यक्ष को ढांढस बढ़ाए। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष डॉ चंद्रभूषण यादव क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक हैं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के दायित्व को पिछले कई वर्षों से निभा रहे हैं। बीजेपी के लोगों सहित गांव के आसपास के लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर लगातार आ रहे हैं।