अयोध्या में विराजमान हुए रामलला!

प्रखर अयोध्या। आखिर 500 वर्षों बाद ऐतिहासिक दिन आ ही गया, जब श्रीराम अयोध्या में स्थापित हो गए। उनकी प्राण प्रतिष्ठा भी संपन्न हुई। अयोध्या में आज श्रीराम मंदिर का उद्घाटन हुआ। दोपहर 12.20 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। 12.30 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश-विदेश से मेहमान आए। इसे लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम कर मन लोगों उपस्थित रहे सभी ने राम की स्तुति कर श्री राम का जयकारा लगाया।