दामाद ने सास को मारी गोली, पत्नी की विदाई न होने से था नाराज

घायल सास का अस्पताल में चल रहा इलाज, स्थिति खतरे से बाहर

सास और दामाद में विवाद बढ़ने पर घटना को दिया अंजाम

प्रखर भदोही। कोइरौना थाना क्षेत्र के रामकिशुनपुर बसही गांव में पत्नी की विदाई न होने से नाराज पति ने शुक्रवार की देररात अपनी सास को गोली मार दिया। पुलिस गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सास की हालत को खतरे से बाहर बताया है। जनपद के कोइरौना थाना क्षेत्र के रामकिशुनपुर बसही निवासी रामधनी बिंद का दामाद शिवकुमार अपनी पत्नी सीमा देवी की बिदाई के लिए आया था। वह शुक्रवार की देर रात अपनी सास पान कुमारी (40) से पत्नी की बिदाई के लिए कह रहा था। इस दौरान सास ने कहा वह बेटी की बिदाई नहीं करेगी। ससुराल में उससे अधिक काम लिया जाता है। जिसकी वजह से हमारी बेटी ससुराल नहीं जाना चाहती। इसी बात पर सास और दामाद में विवाद बढ़ गया। जिस पर गुस्साए दामाद ने अवैध असलहे से सास के सिर में गोली मार दिया।घटना के बाद वह फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची कोइरौना पुलिस गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आयी जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। सीमा देवी की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व प्रयागराज जनपद के चबरहा जगदीशपुर, सराय ममरेज निवासी शिवकुमार बिंद के साथ हुईं थी। पिछले चार-पांच माह से पति-पत्नी के बीच विवाद होने के कारण सीमा अपने मायके में मां के साथ रह रही थी। शुक्रवार को पति अपने ससुराल पत्नी के विदाई कराने आया था। जबकि पत्नी साथ जाने को तैयार नहीं थी। जिस बात को लेकर सास और दामाद में विवाद बढ़ गया। क्योंकि सीमा पति के साथ नहीं जाना चाहती थी। जिसके बाद दामाद ने सास के सिर पर गोली मारकर भाग गया। कोइरौना पुलिस ने बताया है कि बेटी की तहरीर पर पुलिस दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी दामाद की तलाश में लगी। पुलिस ने बताया है की घायल सास खतरे से बाहर बतायी गईं है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।