काशी और अयोध्या के बाद हम मथुरा की ओर बढ़ चले हैं- सीएम योगी

प्रखर डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए कहा है कि राम और कृष्ण की धरती पर ये लोग गोकशी की छूट देना चाहते हैं। काशी और अयोध्या के बाद हम मथुरा की ओर बढ़ चले हैं। फिरोजाबाद लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने यहां जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि काशी और अयोध्या के बाद अब वे मथुरा की ओर बढ़ चले हैं। सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ वाले लोगों को लगता है कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं थे। उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है, वहीं कांग्रेस राज में उनके चट्टे-बट्टे गरीबों का राशन भी डकार जाते थे.मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि हम काशी और अयोध्या के बाद मथुरा की ओर बढ़ चले हैं। उन्होंने सपा को टारगेट करते हुए कहा कि क्या उन लोगों ने कभी ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए कभी कुछ किया है। उन्होंने यादवों में भी केवल अपने परिवार के लोगों को लाभ पहुंचाया है।