हेमंत सोरेन के सीएम पद से इस्तीफा देते ही ईडी ने किया गिरफ्तार, चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन को ईडी कभी भी कर सकती गिरफ्तार

प्रखर एजेंसी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट में वरिष्ठ मंत्री चंपई सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री सोरेन इस समय ईडी की जांच का सामना कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वह सीएम पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इस्तीफा देने के बाद आईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि चंपई सोरेन को नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार हेमंत सोरेन को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। चंपई सोरेन का बचपन किसान पिता का खेत में हाथ बंटाते हुए बीता था। वह सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगोड़ा गांव के रहने वाले हैं। आदिवासी परिवार से आने वाले चंपई चार भाइयों में सबसे बड़े थे। वह शिबू सोरेन के साथ झारखंड को बिहार से अलग राज्य बनाने के लिए हुए आंदोलन में उतरे थे और झारखंड के टाइगर के नाम से लोकप्रिय हो गए। बता दें कि सरायकेला सीट से उपचुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़कर वह विधायक बने थे।
बाद में चंपई झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ जुड़ गए थे। भाजपा नेता अर्जुन मुंडा की सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया था। सितंबर 2020 से जनवरी 2013 तक उन्होंने यह पद संभाला था। राष्ट्रपति शासन लगने के बाद यहां हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी थी। इसमें चंपई को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय के साथ परिवन मंत्रालय का जिम्मा भी दिया गया था। चंपई सोरेन के पास झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष का पद भी है। साल 2019 में जब हेमंत सोरेन ने फिर सरकार बनाई थी तब चंपई सोरेन को परिवहन के साथ अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय भी मिला था। अभी तक चर्चा चल रही थी कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी होने की स्थिति में किसे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इस रेस में दो नाम आगे चल रहे थे। एक नाम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन था और दूसरा चंपई सोरेन का। लेकिन अंतिम मुहर चंपई सोरेन के नाम पर लगाई गई है।