चमत्कार! कर्नाटक में 1000 साल पुरानी भगवान विष्णु की मूर्ति मिली, दिखती है रामलला जैसी

प्रखर डेस्क। तेलंगाना की सीमा के पास कर्नाटक में शिवलिंग और भगवान विष्णु की हजारों वर्ष पुरानी मूर्ति मिली है। बताया जा रहा है कि यह मूर्ति सैकडों साल पुरानी हो सकती है। अधिकारियों के अनुसार कर्नाटक के रायचूर जिले के एक गांव में कृष्णा नदी से हाल में भगवान विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति मिली है। जिसके चारों ओर सभी दशा अवतार उकेरे गए हैं। अधिकारियों के अनुसार यह मूर्ति के तथ्य को देखते हुए उल्लेखनीय है कि इस मूर्ति की विशेषताएं अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में हाल ही में प्रतिष्ठित हुई रामलला की मूर्ति से मिलती-जुलती है। विष्णु की मूर्ति खड़ी स्थिति में है, जिसके चारों ओर एक आभामंडल है। जो दसों अवतार को दर्शाता है। वही मूर्ति के साथ एक प्राचीन शिवलिंग में मिला है। रायचूर विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास और पुरातत्व के व्याख्याता डॉक्टर पद्जा देसाई ने विष्णु की मूर्ति के बारे में बताया कि यह मूर्ति किसी मंदिर के गर्भ गृह की शोभा रही होगी और संभावित रूप से मंदिर को नुकसान पहुंचाने के दौरान इसे नदी में फेंका गया होगा। ऐसा माना जा रहा है कि मूर्ति करीब 1000 वर्ष पुरानी हो सकती है। पुरातत्वविदों का मानना है कि यह मूर्ति ईसा पश्चात 11वीं या 12वीं शताब्दी की है। विष्णु की मूर्ति और शिवलिंग अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कब्जे में है।