मां विंध्यवासिनी धाम से कमिश्नर साहब का जूता गायब, चौकी इंचार्ज का ट्रांसफर!

0
539

प्रखर विंध्याचल मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने गए मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी का जूता गायब हो गया। इससे सुरक्षा कार्मियों में खलबली मच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से छानबीन की तो पता चला जूता कोई और पहन कर गया है। इसके बाद पुलिस ने जूते बरामद किए। मंडलायुक्त डाॅ. मुथु कुमार स्वामी बी शुक्रवार की दोपहर में मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंचे थे। वह जब मंदिर से बाहर आए तो उनका जूता नहीं था। इसके बाद पुलिस ने छानबीन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला एक व्यक्ति जूता पहन कर चला गया है। पुलिस उसकी तलाश कर जूते वापस लाई। दूसरी तरफ शाम को पुलिस अधीक्षक ने धाम चौकी पर तैनात निरीक्षक का स्थानांतरण कर दिया। लोग स्थानांतरण को इस घटना से जोड़कर देख रहे हैं। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि जूता गलती से एक व्यक्ति पहन कर चला गया था। जब वह घर पहुंचा तो उसे इसकी जानकारी हुई। इसके बाद वह आया और जूते वापस दिए।