पूर्वांचल की चंदौली से महेंद्र नाथ पांडे और जौनपुर से महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री कृपाशंकर सिंह लड़ेंगे लोकसभा

प्रखर वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को देश के 195 सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की। देश के आखिरी जिले चंदौली से डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनाया गया है। डॉ. पांडेय वर्तमान समय में केंद्रीय भारी उद्याग मंत्री हैं। शनिवार को भी वे चंदौली के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर रहे थे। इसी बीच टिकट फाइनल होने की सूचना के बाद कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। वहीं कुछ वर्ष पूर्व कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री कृपा शंकर सिंह को जौनपुर से प्रत्याशी बनाया गया है।