महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ की नगरी में दर्शनार्थियों ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

प्रखर वाराणसी। आध्यात्मिक नगरी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए लाखों का हुजूम पड़ा। बता दे की शाम 5 बजे तक बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने वालों ने पिछले सभी रिकार्ड को तोड़ दिया है। जितने भक्तों ने शाम 5:00 बजे तक दर्शन किया है। मंदिर खुलने के बाद महाशिवरात्रि के दिन 5:00 बजे तक दर्शन करने वालों की संख्या 757541 पर पहुंच गई थी। अभी भी दर्शन करने वालों की लाइन लगी हुई है। महादेव की महामाया के साथ रचाई गई कृष्ण लीला में विवाह के अंश के साक्षी बने देश-विदेश के शिव भक्त काशी में पहुंचे हैं। शुक्रवार की भोर में 4:00 बजे मंगला आरती के बाद आम लोगों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए थे। सुबह 6:00 तक ही दो लाख के करीब लोगों ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर लिया था। इसी के बार दर्शन करने वालों का तांता लग गया और शाम होते-होते यह संख्या 7 लाख को भी पार कर गई।