30 वर्षों से लोगों को अखबार पढ़ाने वाले हाकर उदयभान सिंह ‘दाऊ’ का निधन

प्रखर मोढ़ैला जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा बलुआ निवासी उदयभान सिंह दाऊ का निधन हो गया। 30 वर्षों से अधिक समय से लोगों को अखबार पढ़ाने वाला आज खामोश हो गया। और खुद ही आज अखबारों की सुर्खियां बना गया। बता दे कि उदयभान सिंह पूरे क्षेत्र में हाकर दाऊ के नाम से मशहूर थे। ग्रामीण क्षेत्र में सुबह सुबह अखबार देने का काम किया करते थे। बता दें कि करीब 35 वर्षों से विभिन्न अखबारों को लोगों के घरों में पहुंचाते और उन्हें अखबार पढ़ाते। अगर वह नहीं आते तो लोगों तक अखबार नहीं पहुंच पाता और लोग बेचैन हो जाया करते। लेकिन अचानक सोमवार को रात भोजन करने के बाद सोने गए और फिर सुबह नहीं उठे। उनके निधन के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शोक संवेदना व्यक्त करने और अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले वालों की संख्या लगातार बढ़ती गई।