दिनेश प्रसाद सिन्हा को भोजपुरी राज्य संदेश ने प्रवासी सलाहकार की जिम्मेवारी दी!

प्रखर एजेंसी । दिनेश प्रसाद सिन्हा को भोजपुरी राज्य संदेश ने प्रवासी सलाहकार की जिम्मेवारी दी है। उन्होंने बताया कि डॉ जनार्दन सिंह ने उन्हें इसकी सूचना दी है। सिन्हा ने हिंदी और भोजपुरी दोनों भाषाओं में व्यापक रूप से अपने लेखन कार्य किया है। उनकी अच्छी पकड़ भोजपुरी पाठकों को पसंद है। उनके द्वारा रचित भोजपुरी गीत फिल्मांकन के बाद अगले माह सिनेमा घरों में प्रदर्शित होंगे। उनकी नियुक्ति पर भोजपुरी फिल्मी क्षेत्र से जुड़े कलाकारों ने हर्ष व्यक्त किया है। विभिन्न भाषाओं के साहित्यकार और पाठक उनको बराबर बधाइयां संदेश प्रेषित कर रहे है।