गो सेवा संगम मे गोपालक हुए सम्मानित


-पिण्डरा गो सेवा संगम मे प्रगतिशील गोपालको को अजीत महापात्रा ने किया सम्मानित

प्रखर वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गो सेवा गतिविधि काशी जिला के तत्वावधान मे प्रगतिशील गो पालक जिला प्रशिक्षण प्रमुख संजय सिंह के संयोजन मे गो सेवा संगम कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ गाय माता के आरती पूजन के साथ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गो सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अजीत महापात्रा जी ने किया गो सेवा प्रमुख ने भारतीय देशी नश्ल की गाय माता के भारतीय कृषि मे प्रकृति मे संस्कृति संस्कार सांस्कृतिक जीवन मे महत्व व योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विना गोबर के गणेश पूजन नही होता है प्रत्येक कार्य का प्रारंभ गोबर गणेश से होता है गाय के गोबर मे लक्ष्मी तथा गोमूत्र मे धनवन्तरि का निवास है समस्त देवी देवता को गाय माता अपने शरीर मे धारण किये हुए है ।पिण्डरा वाराणसी कनकपुर ग्राम महादेव मंदिर पर गो सेवा संगम कार्यक्रम मे गोपालको को सम्मानित किया गया। यहां उपास्थित वक्ताओ मे सम्मानित प्राकृतिक किसान हरिशंकर सिंह ने गाय के महत्व पर जोर दिया और पंचगव्य के बारे मे बताया। कृषि विशेषज्ञ-आनन्द प्रकाश सिंह ने गोबंश आधारित जहर मुक्त परम्परागत खेती पर चर्चा करते हुए जीवामृत घनजीवामृत बीजामृत गोमूत्र आधारित जैविक कीटनाशक बनाने व प्रयोग बताया वक्ताओ मे प्रान्त गो सेवा प्रमुख अरविंद ने कहा गाय मेरा जीवन है। स्वदेशी जागरण मंच की कविता मालवीय ने गो उत्पाद से स्वरोजगार को बताया बीएचयू के वैद्य डाक्टर सुनील दूवे ने गो उत्पाद से कफ वात पित्त का उपचार बताया उपस्थित सभी प्रगतिशील गोपालक अखिलेश सिंह, कन्हैयालाल राजभर, श्रीप्रकाश सिंह उमाकांत सिंह, प्रधान मधुवन यादव, ज्योती जी एवं वक्ता अतिथियो का गोसेवा विभाग काशी संयोजक परमानन्द शर्मा एवं सह संयोजक संजीव सिंह प्रशिक्षण प्रमुख संत प्रसाद सिंह जिला प्रशिक्षण प्रमुख संजय सिंह जिला संयोजक धीरज सिंह ने उपस्थित महानुभावों को अंगवस्त्रम देकर किया सम्मानित। इस अवशर पर गो सेवा संगम जागरूकता कार्यक्रम मे सैकड़ो प्रगतिशील गोपालक किसान उपस्थित रहे। संयोजक संजय सिंह संचालन धीरज सिंह ने किया।