सनसनी! दहेज लोभियों ने मासूम को किया मौत के हवाले

0
248

थाने में भी नहीं हो रही सुनवाई, पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

प्रखर चंदौली। आए दिन दहेज हत्या का मामला देखने को मिल जाता है आज के भौतिक युग में लोग पैसे को इतनी प्राथमिकता दे रहे हैं कि रिश्तो को मारने में जरा भी झिझक नहीं हो रही है। मामला चंदौली जनपद से जुड़ा हुआ है। थाना बबुरी के तहत आने वाले हटिया (भवतपुरा) गांव का है। जहां पर दहेज लोभियों ने अशोक सिंह की बेटी आँसू सिंह को दहेज के लिए मार दिया और शव को कहि छिपा दिया। जानकारी के अनुसार आँसू सिंह की शादी 9 जून को 2019 को राकेश सिंह के पुत्र संतोष सिंह निवासी गौरा थाना जिगना मिर्जापुर के साथ हुई थी। कुछ माह बाद ही आँसू सिंह के पति संतोष सिंह, सास उषा देवी, ससुर राकेश उर्फ गुल्लू सिंह, देवर सत्यम सिंह एक साथ दहेज में ना मिलने वाले बुलेट मोटरसाइकिल व ₹2 लाख की मांग करने लगे और मारने पीटने लगे। पहले तो मासूम ने यह जानकारी अपने परिवार को नहीं दी, बाद में जब अपने पिता को बताया फिर भी यह लोग नहीं माने और लगातार उसका मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़िना करते रहे। इतना प्रताड़ित किए कि 21 सितंबर 2021 को उसकी हत्या कर शव को कहीं छुपा दिया। पीड़ित परिवार थाना जिगना जिला मिर्जापुर में एफ आई आर दर्ज कराया लेकिन आज तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। वही आंसू सिंह के परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल है । फूल सी बेटी को कितने नाजो से पाला था लेकिन दहेज लोभियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। वही आंसू सिंह के पिता ने आरोप लगाया है कि पुलिस भी पैसा लेकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दी है। साथ ही आंसू सिंह के पिता ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।