ग़ाज़ीपुर- बसपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। बसपा सांसद और मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। जहाँ उनका गैस्ट्रो सर्जरी के डॉ. आनन्द प्रकाश के निर्देशन मे इलाज चल रहा है। हालत स्थिर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार की रात को सांसद अफजाल अंसारी भर्ती हुए हैं। जहाँ उनका डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।