गाज़ीपुर- पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता। 13 मार्च 2022 को रात्रि पाण्डेय मोड़ पिकेट ड्यूटी पर लगे कर्मचारीगण का. अंकित कुमार व का. प्रकाश ड्यूटी के दौरान पाण्डेय मोड़ तिराहे के पास गांजा व शराब पी रहे चार पांच लोगों को रोकने टोकने पर, उन लोगों द्वारा उत्तेजित होकर कर्मचारीगण उपरोक्त पर बेल्चा आदि से जान लेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया। मौके पर द्वितीय मोबाइल के पहुंचने पर उक्त लोगों के द्वारा 40- 50 लोगों की और भीड़ जुटा कर वाहन को ईंट पत्थर से क्षतिग्रस्त किया गया, जिससे पुलिस पार्टी के पांच जवान घायल हुये, जिनका इलाज पीएचसी जमानिया व सदर अस्पताल गाजीपुर मे चल रहा है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 84/2022 धारा 147/148/149/307/ 323/504/506/427/332/333/353 भादवि – व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया। तदोपरान्त मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित कुल 26 अभियुक्तों को आज 14 मार्च को समय करीब 03.30 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम व पता क्रमशः विरेन्द्र मुसहर पुत्र बोतल मुसहर उम्र करीब 25 वर्ष, मोहन वर्मा पुत्र शिवजी वर्मा उम्र करीब 20 वर्ष, चन्दन वर्मा पुत्र शिवजी वर्मा उम्र करीब 28 वर्ष, सोहन वर्मा पुत्र शिवजी उम्र 19 वर्ष, संजय पुत्र नखड़ू उम्र करीब 19 वर्ष, मंगरु उर्फ अनिल पुत्र रवीन्द्र उम्र करीब 20 वर्ष, उपेन्द्र मुसहर पुत्र मुन्ना मुसहर उम्र 19 वर्ष, पारस पुत्र जयराम उम्र करीब 50 वर्ष, अजय पुत्र परषोत्तम मुसहर उम्र करीब 22 वर्ष, रमेश पुत्र जयराम मुसहर उम्र करीब 28 वर्ष, शिवजी वर्मा पुत्र कन्हैया वर्मा उम्र करीब 52 वर्ष, दासी हरिजन पुत्र गरीब उम्र करीब 48 वर्ष, बुल्लू पुत्र दिना बिन्द उम्र करीब 19 वर्ष, पिन्टू पुत्र रविन्द्र बिन्द उम्र करीब 35 वर्ष, सुरेश बनवासी पुत्र जयराम बनवासी उम्र करीब 27 वर्ष, छोटू बिन्द पुत्र बहादुर बिन्द उम्र करीब 29 वर्ष, लालमनि पुत्र अजय बनवासी उम्र करीब 19 वर्ष, ज्ञानेन्द्र पुत्र रामजीत उम्र करीब 24 वर्ष, हेमन्त कुमार पुत्र मुन्ना बिन्द उम्र करीब 19 वर्ष, राजेश पुत्र जयराम मुसहर उम्र करीब 22 वर्ष, मीरा पत्नी रमेश मुसहर उम्र करीब 45 वर्ष, लक्ष्मीना पत्नी शिवजी वर्मा उम्र करीब 48 वर्ष, सावित्री वर्मा पत्नी चन्दन वर्मा उम्र करीब 26 वर्ष, रंजू पत्नी पिन्टू बिन्द उम्र करीब 35 वर्ष, सीमा पत्नी रवीन्द्र बिन्द उम्र करीब 52 वर्ष, सोनिया पत्नी दीनानाथ बिन्द उम्र करीब 48 वर्ष समस्त निवासी गण ग्राम भैदपुर पाण्डेय मोड थाना जमानिया जनपद गाजीपुर के निवासी है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में SHO सम्पूर्णानन्द राय, उ0नि0 कृपेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 नन्दलाल कुशवाहा, उ0नि0 गजेन्द्र नाथ मिश्र, उ0नि0 अनिल कुमार सिंह, हे0का0 बालेन्द्र शर्मा, हे0का0सुरेश यादव,हे0का0 अनिल कुमार राय, रि0का0 प्रकाश, का0 क्रान्ति सिंह पटेल, का0 सुभाष यादव, का0 प्रवीण कुमार,का0 राकेश कुमार, का0 कुलदीप सरोज, का0 निरंकार शुक्ला,का0 संदीप वर्मा, का0 प्रदीप यादव,का0 नरसिंह यादव,कां0 अतुल मिश्रा, का0 विकास गुप्ता, रि0का0 महेश कुमार, रि0का0 शुभम कुमार,रि0कां0 रवीन्द्र कुमार, रि0म0आ0 ज्योतिषा सिंह, रि0म0आ0 प्रतीक्षा सिंह, रि0म0आ0 साक्षी,रि0म0आ0 प्रिया सिंह,रि0म0आ0 दिव्या पाण्डेय,रि0म0का0 बिन्दू शामिल रहे।