राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 20 दिवसीय प्रथम वर्ष प्रशिक्षण वर्ग चुनार में संपन्न

23 मई से 12 जून तक आयोजित किया गया प्रशिक्षण वर्ग

प्रखर चुनार/डेस्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष का आयोजन मिर्जापुर जनपद के चुनाव में आयोजित किया गया। संघ शिक्षा वर्ग में 333 स्वयंसेवक प्रथम वर्ष के तहत सम्मिलित होकर प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण पूर्ण किये। 20 दिवसीय कार्यक्रम के बाद 12 जून को समापन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह वीरेंद्र जयसवाल रहे। बता दे कि संघ की दृष्टि से काशी प्रांत में कुल 7 विभाग, 26 जिले 155 खंड व 105 नगर बनाया है। शासकीय दृष्टि से काशी प्रांत में 12 जिले हैं। कोरोना की वजह से 2 वर्ष तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शिक्षा वर्ग आयोजित नहीं हो सका। इसके बाद 2022 में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ काशी प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष का आयोजन दो जगह आयोजित किया गया। जिसमें पहला चुनार में जिसमें विभाग विंध्याचल, सोनभद्र, काशी तथा जौनपुर एवं दूसरा वर्ग नैनी के प्रयागराज में तीन विभागों प्रयागराज, प्रतापगढ़ व सुल्तानपुर के स्वयसेवक सम्मिलित हुए। मां गंगा व मां विंध्यवासिनी के बीच में स्थित चुनार की भूमि पर 23 मई 2022 से 12 जून 2022 तक कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिक्षा वर्ग में कक्षा दसवीं के चार, ग्यारहवीं के 15, 12 वीं के 94, स्नातक के 75, स्नातकोत्तर के 40 तथा 54 कर्मचारी जिसमें एमबीबीएस डॉक्टर, इंजीनियर व अधिवक्ता आदि सम्मिलित रहे। साथ ही 41 व्यापारी वर्ग के साथ 20 किसानों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रथम वर्ष प्रशिक्षण वर्ग में प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। संघ शिक्षा वर्ग के प्रथम वर्ष में कुल 44 शिक्षक व 43 बंधु व्यवस्थापक ने निष्ठा पूर्वक अपने कार्य का निर्वहन किया। 20 दिनों चलने वाला कार्यक्रम संघ शिक्षा वर्ग का प्रशिक्षण वर्ग प्रातः 4:00 बजे से प्रारंभ होकर रात 10:00 बजे तक कठोर प्रशिक्षण के साथ समाप्त होता था। समापन समारोह शाम 6:00 बजे आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम भगवा ध्वज प्रणाम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें प्रशिक्षण प्राप्त स्वयं सेवकों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 20 दिवसीय कार्यक्रम का कार्य काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी के सानिध्य व देखरेख में पूर्ण किया गया। इसके अलावा वर्ग कार्यवाह के रूप में डा कुलदीप पाण्डेय ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्वयं सेवकों को लगातार दिशा निर्देश दिया। समापन समारोह में तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य रूप से उपस्थित जनों में काशी प्रांत के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल, मिर्जापुर से एमएलसी विनीत सिंह अजगरा से विधायक टी राम, प्रसिद्ध व्यवसाई व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्ञानप्रकाश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।