ग़ाज़ीपुर- एम्बुलेंस में हुआ प्रसव

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। 108 एंबुलेंस में आये दिन बच्चे का जन्म बहुत सुरक्षित ढंग से लगातार सुनने को मिल रहा है। पुनः इसी तरह का एक मामला सैदपुर भीतरी के मोहदीनपुर मनसुखवा गांव से आशा कार्यकर्ता सरोज के द्वारा 108 एंबुलेंस के लिए कॉल किया गया। बताया गया कि गर्भवती का प्रसव होना है और उसका प्रसव पीड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी मो. फरीद ने बताया कि आशा कार्यकर्ता ने फोन करके बताया कि सावित्री पत्नी धर्मेंद्र को प्रसव पीड़ा हो रहा है। जिसकी जानकारी के बाद पायलट संतोष प्रजापति और ईएमटी सुनील कुमार यादव तत्काल बताए गए लोकेशन पर पहुंचे और गर्भवती को तत्काल एंबुलेंस में बिठाकर स्वास्थ्य केंद्र देवकली के लिए रवाना हुए। लेकिन कुछ ही देरी बाद रास्ते में चलते समय उसका प्रसव पीड़ा ज्यादा बढ़ गया, जिसके चलते पायलट ने एंबुलेंस को सड़क के किनारे लगाया और फिर ईएमटी सुनील कुमार यादव और आशा कार्यकर्ता सरोज के सहयोग से एंबुलेंस के अंदर ही गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के पश्चात जच्चा और बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली पर एडमिट कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने जच्चा और बच्चा को सुरक्षित बताया।