दानगंज क्षेत्र में प्रेमी युगल नें एक साथ जहर खाकर समाप्त की जीवन लीला

राहुल चौबे

प्रखर दानगंज वाराणसी। चोलापुर थाना अंतर्गत दानगंज चौकी क्षेत्र ग्राम सभा भीदूर (कोईलो ) का मामला बीती रात 8 बजे की घटना दो प्रेमी जोड़ों ने एक साथ जहर खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी जोड़ा एक हिंदू व एक मुस्लिम है। प्रियंका पुत्री लालचंद ( छांगूर )उम्र लगभग 19 वर्ष व आसिफ शाह पुत्र आरिफ शाह उम्र लगभग 21 वर्ष मृतक आसिफ शाह और उसके पिता आरिफ दोनों ऑटो रिक्शा चलाते थे। मृतक आसिफ की मां कुछ महीने पहले ही बीमारी की वजह से मृत्यु हो गई थी। दानगंज चौकी प्रभारी आदित्य सेन सिंह विधित कार्रवाई की। वही मामले में थाना अध्यक्ष चोलापुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रेमी जोड़े द्वारा जहर खाने का मामला प्रकाश में आया है, दोनों की मौत हो चुकी है।