भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का किया आयोजन

0
117

प्रखर वाराणसी। भारतीय जनता भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग वाराणसी के दांदूपुर स्थिति रिंग रोड पर फंटेशिया वाटर पार्क के प्रांगण में आयोजित किया गया। बता दे कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग किसान मोर्चा के काशी प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही किसानों के हितों की बात की गई। इसके अलावा जैविक खेती व पारंपरिक खेती इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी का जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम के समापन पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह “वीरू” ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा सहित बीजेपी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह “बीरू” जिला मंत्री प्रवीण सिंह “गौतम”, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण रघुवंशी के साथ उपस्थित पदाधिकारियों में संजय सिंह, संदीप जी, डॉक्टर जे पी दुबे, प्रेम शंकर पाठक, दीपक सिंह, अखिलेश कुमार सिंह,) व अजय कुमार सिंह “हीरू” सहित दर्जनों की संख्या में किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।