सूर्य के चारों तरफ दिखा गोल घेरा लोगो मे कौतूहल

प्रखर डेस्क। शुक्रवार को 11:00 बजे सूर्य के चारों तरफ एक गोल घेरा देखने के बाद लोगों में कोतुहल बढ़ गया। फोटो खींचकर लोग सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे। सूर्य के चारों तरफ अद्भुत घेरा क्या है। इसपर मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह धरती से करीब 20000 फीट ऊपर पतले सिरस के बादल हैं, वह छोटे बर्फ के क्रिस्टल से बने होते हैं। इन्हें हम सन हेलो के नाम से भी जानते हैं। ऐसा होना आम बात है। सूरज की रोशनी के रिफ्लेक्सन की वजह से ऐसा होता है। सन हेलो खगोलीय नजारा के रूप में दिखाई देता है। इस तरह की घटना आम बात है, इसे सामान्य आंखों से भी देखा जा सकता है।