विश्व हिंदू परिषद ने मनाया स्थापना दिवस


प्रखर दानगंज वाराणसी। विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस चोलापुर प्रखंड द्वारा दानगंज बाजार स्थित जेपी लान में मनाया गया। बता दें कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर जोर देने की बात कही गई। इस दौरान कार्यकर्ता को स्थापना दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया। चोलापुर प्रखंड के दानगंज जेपी लान में आयोजित स्थापना दिवस समारोह बैठक में विश्व हिंदू परिषद के काशी प्रांत संगठन मंत्री नितिन जी की मौजूदगी में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। बोलते हुए उन्होंने कहा कि 1964 को जन्माष्टमी के दिन विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई थी। जिसका उद्देश्य पूरे हिंदू समाज को संगठित करना व धर्मांतरण पर रोक लगाना, गो तस्करी पर रोक लगाना ,लव जिहाद पर रोक लगाना, हिंदू मठ मंदिरों की सुरक्षा का बंदोबस्त करना था। और हम सब उसी क्रम में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। विहिप के उपस्थित पदाधिकारियों में राजेश पाण्डेय जिलाध्यक्ष विहिप वाराणसी, मनोज पाण्डेय, सत्य प्रकाश चौबे प्रखंड उपाध्यक्ष विहिप चोलापुर, चिराग पाण्डेय वाराणसी जिला सह मंत्री विहिप, अंशु बरनवाल चोलपुर प्रखंड सह उपाध्यक्ष, हिमांशु बरनवाल बजरंग दल संयोजक प्रखंड चोलपुर, सम्पूर्ण तिवारी प्रखंड सह उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र यादव बजरंग दल सह संयोजक, मनोज सरोज चोलपुर प्रखंड मंत्री, विनोद सिंह मंडल अध्यक्ष बीजेपी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।