भारत तिब्बत समन्वय संघ के जिलाध्यक्ष बने सुधाकर सिंह

प्रखर गाजीपुर। शहर स्थित एक होटल में भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय महामंत्री मानवेन्द्र सिंह मानव की मौजूदगी में जिला इकाई गठित की गयी। इसमें सर्वसहमति से पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी। इसमें जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह, महिला महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा. पूजा श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष युवा सौम्य प्रकाश बरनवाल व मुख्य संरक्षक के पद पर डा. डीपी सिंह को चुने गये। जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने कहा कि संगठन को ओर से जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी ईमानदारी के साथ ही निभाउंगा। राष्ट्रीय महामंत्री मानवेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान भोलेनाथ शंकर के मूल स्थान मानसरोवर की मुक्ति के लिए सनातनी समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस दौरान अनंत सिंह, प्रणव मिश्र, मनीष सिंह, राजेश्वर चौहान, विश्वास मणि, राजकुमार सिंह, प्रमोद उपाध्याय, अनिल कुमार मौजूद रहे।