496 वर्षो बाद राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त में मात्र कुछ घंटे बाकी

प्रखर अयोध्या। अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है। आज (22 जनवरी) को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12:20 बजे शुरू होगी। एक बजे प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा हो जाएगा। ‘जिस घड़ी का इंतजार है वो कुछ ही क्षणों में आ जाएगी’अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर अभिनेता मनोज जोशी ने कहा कि जिस घड़ी का इंतजार है वो कुछ ही क्षणों में आ जाएगी। दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं। इतना आनंद है कि वर्णन नहीं कर सकते।