भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे काशी, मांगलिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रखर वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविन्द्र जायसवाल के यहां मांगलिक कार्यक्रम मे शामिल होने के लिये भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं मंत्री राकेश सचान व अरूण सक्सेना जी बाबतपुर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर भाजपा किसान मोर्चा नेता/ प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। साथ में विद्यासागर राय एवं सुरेश सिंह उपस्थित रहे।