विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मुख्य उद्देश्य- प्राचार्य पीएम श्री केवी 39 जीटीसी

0
113


प्रखर वाराणसी। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय के विज्ञान शिक्षक, शिक्षकोंओ एवं विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रयोगों द्वारा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। साथ ही बच्चों ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 के मुख्य थीम “विकसित भारत के लिए भारतीय स्वदेशी प्रौद्योगिकी” पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में बढ़कर चढ़कर हिस्सा लिये। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सी.बी.पी. वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सर सीवी रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज के कारण ही 28 फरवरी को देश भर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह किसी भी भारतीय व एशिया के व्यक्ति द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में दिया गया पहला नोबेल पुरस्कार था। विद्यालय के उपप्राचार्य अभिषेक त्रिपाठी ने बच्चों को बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियां के प्रति सजग बनाना है। कार्यक्रम में उपस्थित जनों में मनीष सिंह, मनोज कुमार, ए.के. खरवार, सरोज पाण्डेय, एस श्रीवास्तव, वि. गुप्ता आदि का भी सराहनी योगदान रहा।