पाक हसीना के जाल में फंसकर खुफिया जानकारी दे रहा था कैंटीन संचालक, गिरफ्तार

0
236

महिलाओं का इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान

प्रखर एजेंसी। राजस्थान इंटेलिजेंस ब्यूरो ने बीकानेर से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट विक्रम सिंह (31) को गिरफ्तार किया गया है। वह हनी ट्रैप में फंसकर पाकिस्तान में बैठी अपनी हैंडलर अनिता को देश की खुफिया जानकारी पहुंचा रहा था। राजस्थान इंटेलिजेंस ब्यूरो ने मिलिट्री इंटेलिजेंस के साथ मिलकर विक्रम को पकड़ा है। काफी समय से जांच एजेंसियां उसका फोन ट्रैप कर रही थीं। जांच में पता चला था कि वह किसी पाकिस्तानी महिला से बात करता है। पाकिस्तान में बैठी हैंडलर को पहुंचाता था जानकारी
राजस्थान इंटेलिजेंस ब्यूरो के अनुसार विक्रम आर्मी एरिया में कैंटीन चलाता है। वह लाखासर के उपर का बास गांव का रहने वाला है। अभी तक की जांच में पता चला है कि वह सोशल मीडिया से पाकिस्तानी महिला अनिता के संपर्क में आया था। महिला पाकिस्तान में बैठकर विक्रम से भारतीय मोबाइल नंबर से बात कर रही थी। प्रेम जाल में फंसा महिला उससे आर्मी एरिया, सेना के अधिकारियों के बारे में गुप्त सूचना ले रही थी। पुलिस के अनुसार विक्रम से महिला ने क्या जानकारी निकलवाई और क्यों इन सब बातों की तफ्तीश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विक्रम का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। इससे पहले साल 2023 में राजस्थान के बीकानेर से ही पाकिस्तानी एजेंट नरेंद्र कुमार को पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार पाकिस्तानी गिरोह इंडिया की खुफिया जानकारी लेने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं का यूज कर रहा है। पुलिस के अनुसार विक्रम से पिछले कुछ माह में कितने लोगों ने मोबाइल फोन पर बात की। वह किससे ज्यादा बात करता था, इन सब बातों का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा उसके बैंक अकाउंट भी खंगाले जा रहे हैं। वह किसी महिला के प्यार के झांसे में फंसा था या फिर उसे खुफिया जानकारी लीक करने के पैसे मिलते थे पुलिस मामले में सभी एंगलों से जांच कर रही है।