ट्रक से फिसल कर मजदूर के ऊपर गिरा पत्थर, मौत

प्रखर अहरौरा, मिर्जापुर। क्षेत्र के सरिया एकली गांव में एक खदान पर श्रमिक द्वारा ट्रक पर पत्थर (बोल्डर) लोड कर रहा था जिससे पटरा पर से पैर फिसल गया और पत्थर (बोल्डर) श्रमिक बृजमोहन बिंद पुत्र धनराज बिन्द (38) वर्ष निवासी सरिया बिंदानपुरवा के कंधे पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वही खदान पर मौजूद श्रमिको ने घायल श्रमिक को नजदीक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहूंचे थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहूंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वही मृतक के पत्नी चन्दा, छः लड़की एक लड़का हैं।