देशभर में आज मनाया जाएगा ईद का त्योहार

प्रखर डेस्क। देशभर में आज यानी बृहस्पतिवार को ईद मनाई जाएगी। दिल्ली की जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद के इमामों ने दिल्ली समेत देशभर में बुधवार शाम ईद के चांद के दीदार की पुष्टि की। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में चांद देखा गया। ईद मोहब्बत का त्योहार है। इसे सभी धर्मों के लोगों को मिल जुलकर मनाना चाहिए। शाही इमाम ने बताया कि दिल्ली की जामा मस्जिद में ईद की नमाज 6.30 बजे व फतेहपुरी मस्जिद में नमाज 7.30 बजे अदा की जाएगी।