पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थमा 19 को डाले जाएंगे वोट


प्रखर डेस्क। देश में एक तरफ लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं तो दूसरी तरफ रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। बुधवार की शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोरगुल थम गया। अब पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।वही दूसरी तरफ़ लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लालू यादव को बड़ा झटका लगा है। देवेंद्र प्रसाद यादव ने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राजद में सिर्फ राज के लिए राजनीति चल पड़ी है, जबकि इस तरह की राजनीति से नीति पूरी तरह नदारत हो गई है।