गाजीपुर- चोरी के समान के साथ तीन अभियुक्त पुलिस गिरफ्त में

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध के रोकथाम व अपराधियों के विरद्ध चलायें जा रहे अभियान के क्रम में थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 66/2022 धारा 380 भादवि व मु.सं.अ. 54/2022 धारा 380 भादवि थाना कासिमाबाद से सम्बंधित चोरी किये गये सामान को बरामद करने व सम्बन्धित से 3 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
उल्लेखनीय है कि 19 मार्च 2022 को वादी आलोक कुमार पुत्र सुरेश राम निवासी ग्राम भैसड़ा मौजपुर थाना कासिमाबाद के लिखित तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0स0सं0 54/22  धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात तथा 29 मार्च 2022 को वादी अनूप मौर्य पुत्र रविन्द्र मौर्य निवासी ग्राम बंकाखास थाना कासिमाबाद के लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 66/2022 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस को जरिए मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई उपरोक्त मुकदमो के अभियुक्त पुरानीगंज भरटोली में सामान सहित मौजूद है। मिली सूचना पर कासिमाबाद पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करके 3 नफर अभियुक्त व उनके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित चोरी किये गये सामान को बरामद किया गया तथा अभियुक्तगण को समय 5.20 बजे ग्राम पुरानीगंज भरटोली बहादुरगंज से गिरफ्तार किया गया तथा मु0स0सं0 54/22 धारा 380 भादवि व मु0अ0सं0 66/2022 धारा 380 भादवि का सफल अनावरण किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्तो के विरूद्ध विधिक कार्यवाही किया जा रही है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्त क्रमसः विकास कुमार पुत्र स्व. विनोद राम ग्राम मझौवा थाना हलधरपुर जनपद मऊ, अभिषेक कुमार पुत्र ऋषिकेश राम ग्राम परसपुरा थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ व अनोज राजभर पुत्र जनार्दन राजभर निवासी ग्राम पुरानीगंज भरटोली थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर बताया गया है। अभियुक्तगण के पास से बरामदगी में 3 अदद साउण्ड वाक्स (डी0जे) मिक्सर मशीन व एक अदद फोर के मशीन व एक अदद स्टेप्लाइजर सम्बन्धित मु0अ0सं0 66/2022 धारा 380, 411ipc, टेम्पर ग्लास 30 अदद, एन्ड्रायड चार्जर 2 अदद, निक बैण्ड तीन अदद, ब्लूटूथ स्पीकर एक अदद, हेड फोन एक अदद, एयर फोन 9 अदद, वैट्री 1 अदद, इनवर्टर 1 अदद, सम्बन्धित मु0अ0सं0 54/2022 धारा 380,411 ipc बरामद किया गया।
अभियुक्तों गिरफ्तार करने वाली टीम में उ.नि. सुनील कुमार दूबे, उ.नि. अभिनाष मणि तिवारी, हे.का. आफताब खान, का. सुनील शुक्ल, का. नागेन्द्र साह, का. विकास कुमार शामिल रहे।