प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के उचित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं उनके प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को जन सुनवाई करने की बात कही। आज दिन मंगलवार को इस व्यवस्था की शुरुआत करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने प्रथम दिन विभिन्न समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों मे लम्बित मामलों पर अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान करने को कहा और लोगों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि समाज के कमजोर, गरीब और अंतिम पंक्ति के कल्याण और उत्थान लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर भाजपा कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, अजय राय दारा, विजय सिंह, अभिनव सिंह छोटू, अविनाश सिंह व दिलिप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।