ग़ाज़ीपुर- हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार के साथ हत्यारा पति गिरफ्तार

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के तहत नन्दगंज पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हाशिल की है।
बताते चले कि विगत दो अप्रैल को नन्दगंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला गाँव के प्रेम शंकर बिंद उर्फ़ योगेन्द्र द्वारा आपसी विवाद को लेकर अपनी पत्नी कंचन व माँ को चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया था। इलाज के लिए जाते समय कंचन की रास्ते में ही मौत हो गई थी। मृतक के पिता द्वारा नामजद तहरीर दी गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। बुधवार को एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 4 अप्रैल की सुबह जरिये मुखबिर पुलिस को सूचना मिली की हत्या का आरोपी नन्दगंज सहेडी़ हाईवे पर मौजूद हैं। जानकारी मिलतें ही थानाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह मौके पर पहुँच मुखबिर की निशानदेही पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रेम शंकर उर्फ़ योगेन्द्र बिंद बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर आला चाकू जो हत्या में उपयोग किया गया था उसे बरामद किया गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, धर्म देव चौहान, अखिलेश वर्मा, आकाश शुक्ला, धर्मेन्द्र कुमार, सावित्री बिंद मौजूद रहे।