ग़ाज़ीपुर- तीन परिवारों की हुई विदाई

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। परिवार परामर्श केंद्र गाज़ीपुर द्वारा पुलिस लाइन के प्रांगण में पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह के निर्देशन में कुल 16 परिवारिक विवाद प्रस्तुत हुए।
बताते चले कि आरती चौहान पत्नी अरविंद चौहान निवासी टोटा वीर थाना मरदा जनपद गाजीपुर की शिकायत थी उसका पति उससे हमेशा दूरी बनाए रहते हैं। इस पर पति को समझा-बुझाकर विदाई कराई गई। संगीता बिंद पत्नी दीपक उर्फ पांचू निवासी सराय शरीफ थाना नंदगंज गाजीपुर की शिकायत थी की उसका पति शादी के बाद बाहर चला गया जिसके कारण उस से दूरी बनी हुई थी। इस पर पति को समझा कर विदाई करवाई गई। पिंकी देवी पत्नी रामविलास निवासी बरेंदा थाना मरदह गाजीपुर की शिकायत थी कि उसका पति हमेशा उसको अकारण ही मारता पीटता रहता है। इस पर पति को समझा कर विदाई करवाई गई। एक परिवारिक विवाद के कारण को विधिक कार्यवाही का सुझाव देते हुए बंद कर दिया गया। कुशलता के बाद एक पारिवारिक प्रकरण को बंद कर दिया गया। दो मामलों में दोनों पक्ष अनुपस्थित थे। शेष प्रकरण के निस्तारण के लिए अगली तारीख 22 मई 2022 निर्धारित की गई।
इन सभी प्रकरण के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र, सरदार दर्शन सिंह, सरिता गुप्ता, सोनिया सिंह, धीरेंद्र नाथ राम, मुख्य आरक्षी पूनम सिंह, महिला आरक्षी संध्या गौतम आदि लोग उपस्थित थे।