नगर पालिका जौनपुर 47.56 फीसदी के साथ रहा फिसड्डी, 71.14 फीसदी के साथ नगर पालिका शाहगंज रहा अव्वल

प्रखर जौनपुर। जिले की सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों में गुरुवार को मतदान हुआ। इसमें सर्वाधिक मतदान शाहगंज नगर पालिका में तो सबसे कम मतदान जौनपुर नगर पालिका में हुआ। जौनपुर में कुल मतदान 59.56 प्रतिशत हुआ मतदान। नगर पालिका परिषद जौनपुर 47.56%, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर 58.70%, नगर पंचायत मड़ियाहूं 60.92% , नगर पंचायत मछलीशहर 61.07%, नगर पंचायत रामपुर 62.62%, नगर पंचायत जफराबाद 63.10%, नगर पंचायत खेतासराय 63.25%, नगर पंचायत कजगांव 66.14%, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर 66.30%, नगर पंचायत केराकत 67.00% , नगर पंचायत बदलापुर 69.92%, नगर पालिका परिषद शाहगंज 71.14% हुआ मतदान।