ग़ाज़ीपुर- पुलिस कर्मी ने अपने परिवार पर धारदार हथियार से किया वार, खुद की खुदखुशी, पत्नी की भी हुई मौत

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसिया गांव में शुक्रवार की देर रात एक सनसनी घटना हुई। एक पुलिस कर्मी ने पहले अपनी पत्नी सहित पांच लड़कियों और दो लड़कों पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद खुद ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पत्नी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंच गए और घायलों का हाल जाना। गंभीर रूप से घायल दो लड़कों और एक बच्ची को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया। पुलिस ने पति-पत्नी के शव को कब्जे में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलदारनगर क्षेत्र के उसिया गांव निवासी मुंशी सिंह यादव (45) उत्तर प्रदेश पुलिस में फतेहपुर जनपद में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। जनवरी माह में छुट्टी पर घर आए था। शुक्रवार की रात परिवार छत पर छोया था। इसी दौरान रात करीब साढ़े 3 बजे मुंशी गड़ासा लेकर छत पर पहुंचा और पत्नी-बच्चों पर वार करना शुरु कर दिया, जिससे वह चीख-पुकार कर लगे। इस हमले में पत्नी रीना देवी (40), पुत्रियां नेहा यादव (17), वर्षा यादव (10), सुधा यादव (5) तथा पुत्र श्यामसुंदर उर्फ सागर (8) एवं कृष्णा यादव (ढाई वर्ष) घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस कर्मी ने घर से कुछ दूरी पर किसी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोगों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। लोग 108 एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाए, जहां पत्नी रीना को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायलों का हाल जानने हुए उनसे घटना के संबंध में जानकारी ली। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने कृष्णानंद यादव, सुधा और सागर को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि फतेहपुर में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात मुंशी सिंह यादव जनवरी माह में छुट्टी पर घर आया था। उसे चर्म रोग था, इसलिए अवसाद में रहता था। रात में गड़ासा से वार कर पत्नी और बच्चों को घायल कर दिया और बाद में खुद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया। घायल पत्नी की भी मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन बेटा और बेटियों को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। पति-पत्नी के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।