गाजीपुर- गेहूं के खेत में मिला खून से लथपथ युवक का शव, हत्या की आशंका

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 1 के नजदीकी एनएच 29 के पास गेंहू के खेत मे खून से लथपथ लाश मिली है। हत्या की आशंका जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगीपुर नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 के निवासी राधेश्याम कुशवाहा का पुत्र राहुल कुशवाहा उम्र(21) वर्ष का शव खून से लथपथ हालत में एनएच 29 के पास गेंहू के खेत में पाया गया। सुबह 6:30 बजे राहगीरों के द्वारा जंगीपुर थाना थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह को घटना की सूचना दी गई। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष जंगीपुर अपने मय हमराहियो के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक राहुल कुशवाहा अपने पिता राधेश्याम कुशवाहा के साथ जंगीपुर मछली मार्केट के पास सब्जी की दुकान चलाता था। परिजन ने बताया कि 29 तारीख की रात 9:00 बजे एक फोन आया जिस पर वह घर से चला गया और रात तक घर वापस नहीं आया। 30 तारीख को भी आसपास के लोगों से व रिश्तेदारों में जानकारी ली गई लेकिन उसका कहीं भी अता पता नहीं चला। प्रशासन को खबर करने ही वाले थे की आज सुबह जानकारी मिली थी एनएच 29 पर एक खून से लथपथ शव मिला है। घटनास्थल पर पहुंचते हैं और देखा कि राहुल मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। मृतक चार भाई व दो बहनो मे दूसरे नंबर पर था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक बहुत ही मिलनसार व व्यवहारिक था। उसे किसी का कोई अदावत नहीं था। घटता किन कारणों से हुई है इसका अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पा रहा है। वहीं इस घटना की जानकारी होते हैं परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मौके पर पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह, क्राइम ब्रांच राकेश सिंह, सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने मौके पर मुआयना कर घटना की जानकारी प्राप्त की और जंगीपुर थाना अध्यक्ष द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पिता राधेश्याम कुशवाहा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का तहरीर थाने में दिया। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बहुत जल्द हत्या का खुलासा करने का भी निर्देश दिया।