ग़ाज़ीपुर- सड़क हादसे में घायल युवक की चिकित्सा के दौरान हुई मृत्यु

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। नन्दगंज थाना क्षेत्र के जाठपुर ढेलवा निवासी राजेन्द्र गिरी के 43 वर्षीय पुत्र सुनिल कुमार गिरी विगत 29 मई को सायंकाल 8-30 बजे गाजीपुर श्मशानघाट से किसी के अंत्येष्टि से वापस घर आ रहे थे। महाराजगंज तिराहे पर किसी जानवर से धक्का लग जाने के कारण बुरी तरह घायल हो गये। सुनिल कुमार को घायलावस्था मे गाजीपुर जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए घायल को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया।जहाँ 14 जून बुधवार को पुर्वाह्न 4 बजे चिकित्सा के दौरान उनका निधन हो गया। आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस शिवपुर वाराणसी पर शव के अन्त्यपरिक्षण उपरांत अंत्येष्टि बुधवार को ही चोचकपुर श्मशानघाट पर मुखाग्नि मृतक के बडे पुत्र अश्विनी कुमार गिरी ने दिया। सुनिल कुमार गीरी मजदूरी करके वृद्ध पिता एवं परिवार का पेट पालते थे। परिवार के कमाऊ सदस्य के निधन से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। निधन के सूचना पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, जिला मंत्री सुरेश बिंद, अरविन्द सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अशोक कुशवाहा ने मृतक के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया।