वाह रे नगर निगम अपने ही भवन को सार्वजनिक गृह कर कुर्क की लिस्ट में डाल दिया

प्रखर वाराणसी। वाराणसी नगर निगम की कारदानी तो आपने बहुत सुनी होगी। लेकिन एक नई कारदानी यह है कि नगर निगम अपने ही भवन को कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि नगर निगम के भवन का गृह कर बकाया था। जिसके बाद सार्वजनिक रूप से लोगों के गृह कर वाली लिस्ट में अपना भी नाम डाल दिया और अखबारों में प्रकाशित करवा दिया। इसके बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। बता दे की दशाश्वमेध जोनल कार्यालय द्वारा शनिवार को प्रकाशित कुर्क होने वाले भवन सूची में नगर निगम का भी नाम अंकित है। इस सूची में 68 वें स्थान पर नगर निगम वाराणसी का नाम अंकित किया गया है। भवन संख्या डी 36/ 264, 264 ए,बी,सी व डी पर कुल 160011 रुपए बकाया है। जिस कारण दशाश्वमेध में जोन ने इस भवन को भी कुर्क करने की बाबत सूची जारी कर दी। नियम के तहत नगर निगम प्रशासन अपने भावने को गृह कर का समायोजन करता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री शतरुद्ग प्रकाश ने बताया कि इससे यह भी उजागर होता है कि नगर निगम खुद के ही गृह कर समायोजन में पीछे है और शहर वासियों को समय समय पर अफसर जनता को नसीहत देते रहते हैं। कार्यवाहक नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्य ने कहा कि त्रुटि वश सूची में नगर निगम वाराणसी का नाम प्रकाशित हो गया है। इस कारण तत्काल शुद्धि पत्र भी जारी कर दिया गया है।