वानर सेना के सक्रिय नायक दुर्गेश ने खुद ब्लड देने का लिया निर्णय, हो रही प्रशंसा


प्रखर जौनपुर। जौनपुर जिले के सदर अस्पताल में भर्ती एक गरीब व असहाय महिला के लिए वानर सेना से गुहार लगाई गई, तो वानर सेना के सक्रिय नायक दुर्गेश सिंह ने खुद ही ब्लड देने का निर्णय ले लिया। बता दे कि दुर्गेश को अकस्मात गुजरात जाना था। लेकिन अपने कार्यक्रम में थोड़ा परिवर्तन करते हुए, उन्होंने पहले किसी की जान बचाने का निर्णय लिया। बता दे की वानर सेना के आशीष सिंह बादल से हॉस्पिटल में असहाय पड़ी महिला के लिए बेटी ने गुहार लगाई। और अपनी मां के लिए ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की आवश्यकता की बात कही। इसके बाद आशीष मुंबई में रहते हुए, जौनपुर में संपर्क किया तो दुर्गेश सिंह ने ही बताया कि मेरा ही ग्रुप ओ पॉजिटिव है और मैं खुद ही दे दूंगा। इस निर्णय के बाद उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है । लेकिन दुर्गेश के जाने से पूर्व ही ब्लड की आवश्यकता पूरी हो गई थी। पूछे जाने पर अस्पताल में भर्ती उस महिला की बेटी ने वानर सेवा को खूब धन्यवाद दिया।