ग़ाज़ीपुर- भारतीय जनता पार्टी मंडल सैदपुर पूर्वी व पश्चिमी की बैठक हुई सम्पन्न

0
430

प्रखर ब्यूरो सैदपुर/गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल सैदपुर पूर्वी व पश्चिमी की संयुक्त सेक्टर संयोजक, प्रभारी व मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिन सोमवार को हसनपुर डगरा स्थित एक निजी स्कूल में संम्पन्न हुई। बैठक की मुख्य अतिथि मीना चौबे प्रदेश मंत्री ने बैठक की शुरुवात दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने और संचालन सुधीर पाटिल ने किया। बैठक में प्रदेश मंत्री द्वारा कृषि बिल तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गयी।
बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जिलाउपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, जिलामहामंत्री दयाशंकर पांडेय, जिलामंत्री संतोष चौहान, बृजनंदन सिंह , सच्चिदानंद सिंह, ओंकार नाथ मिश्र, डॉ० अश्विनी कुमार पांडेय, महामंत्री सुधीर पाटिल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम मौर्या, जी०बी० इंटरनेशनल स्कूल के सौम्य प्रकाश बरनवाल व वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताइत्यादि लोग मौजूद रहे।