गाजीपुर- निराश्रित गो-वंशों को पुनः अभियान चलाकर अस्थाई गो-वंश आश्रय स्थलों में किया जाएगा संरक्षित

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता गाजीपुर ने बताया है कि जनपद के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निराश्रित गो-वंशों को 31 जनवरी, 2022 तक पुनः अभियान चलाकर क्षेत्र में स्थित निकटवर्ती अस्थाई गो-वंश आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जना है। इस अभियान के अन्तर्गत किसी भी व्यक्ति को अपने क्षेत्र में अन्तर्गत कोई निराश्रित गो-वंश विचरण करता पाया जाय तो उसकी सूचना कन्ट्रोल रूम नम्बर 0548-2226101 पर पूर्वान्ह 10ः00 बजे से सायंकाल 06ः00 बजे तक की अवधि में दे सकते है। इस हेतु आपदा कन्ट्रोल रूम, गाजीपुर में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गाजीपुर कार्यालय के कम्प्यूटर आपरेटर रामानन्द मो0नं0- 7007279577 की तैनाती कर दी गयी है।