गाजीपुर- भाजपा नेता के ऊपर अराजक तत्वों ने किया हमला

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। भाजपा बिरनो मंडल अध्यक्ष के घर पर जाकर अराजक तत्वो ने हमला कर दिया। इस हमले में बिरनो मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर को हल्की चोट भी आई है। वही भैरोपुर के वर्तमान ग्राम प्रधान कार्तिक राम सहित दर्जनों लोगों ने घर में छुप कर अपनी जान बचाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को भैरोपुर गांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान जोकि 10 माह से बर्खास्त चल रही थी, इसी प्रकरण में उप जिलाधिकारी के निर्देश पर भैरोपुर ग्राम सभा में खुली बैठक कर मतदान संपन्न कराया गया। जिसमे दीपमाला ने 60 मतों से रामदुलारी को पराजित किया। शनिवार की रात करीब 9:00 बजे अराजक तत्व बिरनो भाजपा मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर के घर पर पहुंचे। उस समय मंडल अध्यक्ष अपने परिवार व कुछ लोगों के साथ बैठे थे। उसी समय अराजक तत्वो ने मंडल अध्यक्ष पर लाठी-डंडे व पत्थरबाजी कर दिया, जिसमें कुछ लोगों को चोटें भी आई और सभी ने घर में छुप कर अपनी जान बचाई। इस मामले पर आज सुबह भाजपा पदाधिकारियों ने बिरनो थाने पर पहुंचकर बिरनो थाना अध्यक्ष व कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही से मिलकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग करने लगे। क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही ने बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया। इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिसमें अब तक 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
थानेे पर इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों में बिरनो ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, रामनरेश कुशवाहा, शैलेश राम, आकाश राजभर, चतुर्भुज चौबे, ग्राम प्रधान कार्तिक राम, रमेश सिंह आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।