रिंग रोड पर अस्पताल संचालक पर गोली चलाने वाले रतनुपुर निवासी सगे भाई गिरफ्तार


प्रखर वाराणसी/जौनपुर। बीते सोमवार की रात धरहरा में अस्पताल चलाने वाले अरुण कुमार सिंह पर गोली चलाने वाले रतनूपुर निवासी दो सगे भाइयों को शिवपुरी पुलिस ने हरिहरपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अरुण सिंह धरहरा में हॉस्पिटल चलाते हैं। बीते सोमवार को रात रिंग रोड फेज 1 गेल सीएनजी स्टेशन के पास चंदवक थाना क्षेत्र के रतनूपुर निवासी सूरज सिंह व संजीव सिंह ने उनकी गाड़ी पर गोली चलाई जिससे गाड़ी शीशे को तोड़ती हुई उनके सर को छिलती हुई निकल गई। बताया जा रहा है कि अरुण सिंह और आरोपित संजीव सिंह दोनों पहले दोस्त थे। दोनों के बीच व्यापारिक संबंध था। पैसे की लेनदेन में विवाद के कारण दोनों की दुश्मनी बढ़ गई। जिसकी वजह से इस तरह की घटना को अंजाम देना बताया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील गौड़, उमेश राय, प्रशांत शिवहरे, रोहित त्रिपाठी , सौरभ तिवारी, कमल कुमार आदि थे।