गणपति उत्सव में “जान मारे लहंगा ई लखनऊवा…” पर अक्षरा सिंह के ठुमका लगाते ही मचा बवाल, चलीं कुर्सियां

0
164


प्रखर जौनपुर । आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने गणपति उत्सव का आयेजन कराया है। इस दौरान भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह का स्टेज शो भी हुआ। मंच पर जैसे ही अक्षरा सिंह ने ‘जान मारे लहंगा ई लखनऊवा…’ गाया तो बवाल हो गया। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बुधवार को गणेश उत्सव के पर्व पर बवाल हो गया। दरअसल, गणपति उत्सव के दौरान यहां अक्षरा सिंह का स्टेज शो चल रहा था। जैसे ही अक्षरा सिंह ने प्रसिद्ध गीत ‘जान मारे लहंगा ई लखनऊवा…’ गाना शुरू किया वैसे ही पांडाल में कुर्सियां चलनी शुरू हो गईं। बवाल ऐसा हुआ कि इन लोगों को कंट्रोल करने के लिए तैनात 300 से अधिक बाउंसर और तीन थानों की पुलिस फोर्स भी कुछ नहीं कर पाई। आखिर में अक्षरा सिंह का स्टेज शो रोकना पड़ा। इस कार्यक्रम का आयोजन केराकत क्षेत्र निवासी आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने किया है।

3 थानों की पुलिस और 300 निजी सुरक्षाकर्मी फेल

जौनपुर में आयोजित हुए इस तीन दिवसीय गणपति उत्सव में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ ही हनी सिंह को भी बुलाया गया था। चूंकि पहले से ही संभावना थी कि भारी भीड़ होगी। इसलिए तीन थानों की पुलिस के साथ 300 निजी सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। कार्यक्रम की शुरुआत तो व्यवस्थित तरीके से हुई, लेकिन जैसे ही अक्षरा सिंह स्टेज पर आईं तो श्रोताओं ने गाना ‘जान मारे लहंगा ई लखनऊवा’ की डिमांड की। अक्षरा ने भी पब्लिक डिमांड का सम्मान करते हुए गाने की प्रस्तुति शुरू की। लेकिन इतने में बवाल शुरू हो गया। देखते ही देखते लोगों ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं। स्थिति कंट्रोल से बाहर जाते देख अक्षरा सिंह स्टेज शो बीच में छोड़ कर चली गईं।

धार्मिंक कार्यक्रम में अश्लील गाने से लोग हुए आहत

अभिषेक सिंह के कार्यक्रम में बवाल की वजह अश्लील गाने बने। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गणेश उत्सव जैसे पवित्र कार्यक्रम में भोजपुरी के फूहड़ गाने पर डांस हो रहा है। ये कैसा उत्सव है, ये तो हमारी संस्कृति को बर्बाद करने वाला है। कुर्सी फेंकने से कुछ लोग मामूली रूप से घायल भी हुए हैं।